Lakhpati Didi Yojana 2024 – लखपति दीदी योजना क्या है, किसे मिलेगा लाभ

Lakhpati Didi Yojana – देश का अंतरिम बजट 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश कर दिया गया है। बजट भाषण के दौरान महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी की संख्या को 1 करोड़ बढ़ा दिया गया है। अब तक 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसे बढ़ाकर अब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

अगर आप भी फ्री कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है। तो आपको लखपति दीदी योजना क्या है? और लखपति दीदी योजना के क्या लाभ है? इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Lakhpati Didi Scheme 2024 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके।

Lakhpati

Lakhpati Didi Yojana 2024

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त 2023 को लाल किले की प्राचीन से देशवासियों को संबोधित करते हुए लखपति दीदी योजना की घोषणा की गई थी। लखपति दीदी योजना देश में महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है। इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाया जाता है। सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने के लिए 1 से 5 लाख रुपए तक का लोन आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया जाता है जोकि ब्याज मुक्त होता है। यह योजना आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को आगे लाने के लिए चलाई जा रही है।

फ्री सिलाई मशीन योजना

Transforming rural socio-economic landscape through empowerment and self-reliance of SHGs and Lakhpati Didi.#ViksitBharatBudget pic.twitter.com/WBDsGTGadr — Nirmala Sitharaman Office (@nsitharamanoffc) February 1, 2024

लखपति दीदी योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम Lakhpati Didi Yojana
शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
लाभार्थी देश की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि 1 से 5 लाख रुपए तक
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/

Lakhpati Didi Yojana का उद्देश्य

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वरोजगार शुरू करने हेतु 5 लाख रुपए तक की ब्याज मुक्त आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार से जोड़ना, उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना और आमदनी में बढ़ोतरी करना व आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाना है। लखपति दीदी योजना से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपना उद्योग शुरू करके न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला रही है। इस समय देश में लगभग 83,00,000 स्वयं सहायता समूह है। जिससे 9 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ी है। सरकार द्वारा इन सभी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को आगे लाने के लिए लखपति दीदी योजना की पहल की है।

लखपति दीदी योजना की संख्या 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य बजट में किया गया तय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनावी साल में 1 फरवरी 2024 को बजट भाषण में बताया है कि लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना दिया गया है। जिससे 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। अब सरकार ने इस योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा पहले 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया था। जिससे अब बढ़ा दिया गया है। अब एक करोड़ लखपति दीदी को बढ़ावा देकर उनकी संख्या 3 करोड़ की जाएगी।

PM Modi Yojana

Lakhpati Didi Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रत्येक महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपए का लोन दिया जाता है।
  • अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना दिया गया है।
  • केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी 2024 को बजट भाषण में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
  • महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए फाइनेंशियल नॉलेज के लिए कंप्रिहेंसिव फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स चलाए जाते हैं।
  • महिलाओं को इस योजना के माध्यम से बचत के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। महिलाओं को इसके लिए इंसेंटिवस मिलती है।
  • लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट सुविधा दी जाती है जिससे उन्हें छोटे लोन आसानी से मिलते हैं।
  • Lakhpati Didi Yojana में स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाता है। साथ ही आंत्रप्रेन्योर बनने वाली महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए गाइड किया जाता है।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को पेमेंट के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं मोबाइल वॉलेट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • महिलाओं को फाइनेंशियल सुरक्षा भी इस योजना में दी जाती है जिसके लिए किफायती बीमा कवरेज का लाभ दिया जाता है। इससे उनकी फैमिली की सुरक्षा भी बढ़ती है।
  • लखपति दीदी योजना में कई तरह के एंपावरमेंट प्रोग्राम्स भी चलाए जाते हैं। जिससे महिलाएं आत्मविश्वासी होती है।

लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।

  • लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत 18 साल से 50 वर्ष की महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की सालाना आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।

उज्ज्वला योजना की नई लिस्ट

आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लखपति दीदी योजना 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • लखपति दीदी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लखपति दीदी योजना आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको आवेदन फॉर्म की रसीद प्राप्त होगी। जिसे आपको प्रिंट कर अपने पास रखना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं।

Lakhpati Didi Yojana 2024 के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप लखपति दीदी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं है तो आप ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से भी लखपति दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • सबसे पहले आपको लखपति दीदी योजना में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अपने ब्लॉक या फिर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको संबंधित कर्मचारी से लखपति दीदी योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई जानकारी को सही-सही दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • अब आपको सभी दस्तावेज सहित आवेदन फॉर्म को उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने पर आपको रसीद दी जाएगी जिससे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
FAQs

लखपति दीदी योजना क्या है? लखपति दीदी योजना के तहत खुद का रोजगार शुरू करने के लिए महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता है। Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंतर्गत कितनी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है? Lakhpati Didi Yojana 2024 के अंतर्गत मौजूदा 2 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से अब तक कितनी महिलाओं को फायदा मिल चुका है? लखपति दीदी योजना के माध्यम से अब तक 1 करोड़ महिलाओं को फायदा मिल चुका है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *