विकसित भारत संकल्प यात्रा क्या है, उद्देश्य, रूट मैप एवं अन्य सभी जानकारी

Viksit Bharat Sankalp Yatra – भारत सरकार की सभी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के रांची से 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का आरंभ किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के सभी जिलों की सभी ग्राम पंचायत और शहरी निकायों में चलेगी जो की 25 जनवरी 2024 तक देश भर के सभी जिलों से गुजरेगी। बीजेपी सरकार द्वारा इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़ी तैयारी की गई है। इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिससे सरकार सुनिश्चित कर सकेगी की योजनाओं का लाभ एक समय में लोगों के सभी वर्गों तक पहुंच पा रहा है या नहीं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Viksit

Viksit Bharat Sankalp Yatra 2024

केंद्र सरकार की योजनाओं की सूचना और लोगों तक उसके लाभ को पहुंचाने के मकसद से देश के कोने कोने में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। झारखंड के खूंटी में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान के माध्यम से देश के कोने कोने में लोगों को जागरूक करने की मुहिम चलाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हर घर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। जिसके लिए ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जाएगी। और इन जगहों पर लोगों से बात की जाएगी और उन्हें केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा।

इसके अलावा स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और पीएम आवास योजना के बारे में भी लोगों को विस्तार से जानकारी देगी। यह यात्रा अपने प्रथम चरण में 15 नवंबर से 22 नवंबर तक 21 राज्यों के 68 जनजाति बाहुल्य जिलों में आयोजित की गई जाएगी। जबकि दूसरे चरण में शेष सभी जिलों में यह यात्रा 3 दिसंबर से प्रारंभ होकर 25 जनवरी 2023 तक चलेगी।

PM Drone Didi Yojana

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम Viksit Bharat Sankalp Yatra
शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
यात्रा का शुभारंभ 15 नवंबर 2023
उद्देश्य देश के नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी पहुंचाना
यात्रा की समाप्ति 25 जनवरी 2024
श्रेणी केंद्र सरकारी योजना

Viksit Bharat Sankalp Yatra का उद्देश्य

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को सूचित करना है साथ ही लोगों में सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस यात्रा के माध्यम से अब तक लागू को लोग जुड़ चुके हैं। यह यात्रा 2 महीने तक देश के अलग-अलग राज्य से होकर गुजरेगी। इस दौरान आम लोगों केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ दिया जाएगा।

Viksit Bharat Sankalp Yatra aims to achieve saturation of government schemes and ensure benefits reach citizens across the country.
https://t.co/fqgyl5uXJJ — Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2023

2.7 लाख पंचायत तक पहुंचेगी संकल्प यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा देश की लगभग 2.7 लाख ग्राम पंचायत और लगभग 15,000 शहरी क्षेत्र का दौरा करेंगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। अपनी यात्रा के पहले दिन ही विकसित भारत संकल्प यात्रा देश की 259 ग्राम पंचायत में 1 लाख से अधिक लोगों तक पहुंची है। इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार का प्रयास आम लोगों को आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाएं जैसे स्वच्छता सुविधा, वित्तीय सेवा, बिजली कनेक्शन आदि प्रदान करना है। समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक खाद्य, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और क्वालिटी एजुकेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सुविधाएं विकसित भी की जाएगी।

देश भर में लगभग 2800 वैन घूमेगी

इस यात्रा के दौरान 15 नवंबर को देश भर में 118 वैनों को हरी झंडी दिखाई गई है। देश भर में लगभग 2800 वैन है जो अगले दो महीना तक देश भर में घूमेगी और लोगों को सभी योजनाओं के बारे में जानकारी देगी। इस यात्रा के दौरान संभावित लाभार्थियों का नामांकन भी किया जाएगा। पहले चरण में 8940 ग्राम पंचायत के 393 ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचेगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचे इसके लिए वैन विशेष स्थान पर 2 से 3 घंटे तक रुकेगी। यह यात्रा केंद्र और राज्य सरकारों का एक सहयोगात्मक प्रयास है। वन में राज्यों की विशेष क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में दिखाई जाएगी ताकि लोगों को आकर्षित किया जा सके।

सूचना शिक्षा और संचार वैन को भी दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू करने के दौरान ही आईईसी यानी Information, Education and Communication यानी सूचना, शिक्षा और संचार वैन को भी हरी झंडी दिखाई। यह वैन देश में प्रमुख स्थानों पर दो पड़ाव बनाएगी। जहां पर स्वास्थ्य शिविर आधार नामांकन और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह यात्रा शुरुआत में जनजाति आबादी वाले जिलों में चलेगी जो कि अगले साल 25 जनवरी 2023 तक देश के सभी जिलों को कवर करेगी।

Viksit Bharat Sankalp Yatra FAQs

विकसित भारत संकल्प यात्रा को कब शुरू किया गया? विकसित भारत संकल्प योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। Viksit Bharat Sankalp Yatra क्या है? विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में लोगों को जागरूक करने की मोहिम चलाई जा रही है जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की सूचना और लोगों तक उसके लाभ को पहुंचाने में मदद मिलेगी। Viksit Bharat Sankalp Yatra कब तक चलेगी? Viksit Bharat Sankalp Yatra 15 नवंबर से 25 जनवरी 2024 तक चलेगी।